शंकराचार्य की गिरफ्तारी नहीं होगी
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को बड़ी राहत दी है। हाई कोर्ट फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा ने हालांकि शंकराचार्य की ओर से दायर अग्रिम जमानत पर फैसला नहीं सुनाया। परंतु फैसला सुरक्षित रखते हुए जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि फैसला आने तक गिरफ्तारी नहीं होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शंकराचार्य जांच में सहयोग करें। हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान शंकराचार्य की ओर से वकील पीएन मिश्रा ने उनका पक्ष रखा, जबकि राज्य सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता मनीष...