शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 78 हजार अंक से नीचे फिसला
कच्चे तेल में रही तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 78 हजार अंक से नीचे आ गया। सेंसेक्स 116 अंक की गिरावट में खुला और पूरे दिन लाल निशान में रहा। एक समय यह 550 अंक से अधिक टूट गया था, लेकिन अंत में 281.09 अंक (0.36 प्रतिशत) नीचे 77,728.16 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 78.35 अंक यानी 0.32 प्रतिशत फिसलकर 24,287.65 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का 29 जुलाई के बाद का न्यूनतम बंद स्तर है। प्रमुख सूचकांकों के विपरीत...