दंगों के आरोपी शरजील इमाम की पैरोल खत्म, तिहाड़ में सरेंडर करने के लिए बिहार से दिल्ली रवाना
2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में आरोपी शरजील इमाम की सोमवार को पैरोल अवधि समाप्त हो रही है। ऐसे में तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के लिए शरजील इमाम बिहार स्थित अपने पैतृक गांव से दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। बिहार के जहानाबाद में अपने पैतृक गांव काको से निकलने से पहले शरजील इमाम अपने परिवार के सदस्यों से गले मिला और उसके बाद दिल्ली लौटने के लिए निकला। शाम तक शरजील के जेल पहुंचने की उम्मीद है। शरजील इमाम के भाई मुजम्मिल इमाम ने बात करते हुए कहा शरजील को 11 दिन की पैरोल मिली...