Shibu Soren

  • झारखंड विधानसभा मे शिबू सोरेन को ‘भारत रत्न’ देने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित

    झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को सदन ने पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित कर दिया। विधानसभा से पारित प्रस्ताव अब औपचारिक रूप से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। यह प्रस्ताव भू राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। प्रस्ताव पेश करते हुए मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर और शोषित-वंचित समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। अलग राज्य के निर्माण की लड़ाई...

  • शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ, बाबा रामदेव सहित कई विशिष्ट जन

    नेमरा (रामगढ़)। झारखंड आंदोलन के पुरोधा और राज्यसभा सांसद दिवंगत शिबू सोरेन का श्राद्ध संस्कार भोज शनिवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में आयोजित हो रहा है। इस अवसर पर सुबह से ही देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अपराह्न दो बजे तक करीब एक 70 हजार लोग दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके थे। अनुमान है कि देर शाम तक यह संख्या तीन लाख से अधिक हो सकती है।  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और योगगुरु...

  • अलविदा दिशोम गुरु : झारखंड आंदोलन के नायक शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन

    झारखंड आंदोलन के पुरोधा, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम रामगढ़ जिले के उनके पैतृक गांव नेमरा में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। मुखाग्नि उनके पुत्र और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी। चिता धधकते ही हेमंत और उनके भाई बसंत सोरेन अपने आंसू नहीं रोक पाए। अंतिम यात्रा जैसे ही श्मशान पहुंची, मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, लेकिन इसके बावजूद जनसैलाब पीछे नहीं हटा।  लोगों ने बारिश में भीगते हुए अपने नेता को अंतिम विदाई दी। पार्थिव शरीर को जैसे ही मुखाग्नि दी गई, वहां मौजूद हर आंख नम थी।...

  • दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन

    नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और अलग झारखंड राज्य के गठन के लिए संघर्ष करने वाले योद्धा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया है। वे पिछले करीब एक महीने से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती थी। सोमवार की सुबह अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उस समय उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य उनके साथ थे। वे 80 साल के था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल में जाकर अंतिम दर्शन किए और उनको श्रद्धांजलि दी। शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार...

  • शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड सरकार ने घोषित किया तीन दिवसीय राजकीय शोक

    रांची। झारखंड आंदोलन के पुरोधा, पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संरक्षक 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। राज्य में 4 से 6 अगस्त तक राजकीय शोक रहेगा, इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह आयोजित नहीं किए जाएंगे। झारखंड सरकार ने दिवंगत नेता के सम्मान में 4 और 5 अगस्त को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक कार्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया है। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, जो 7 अगस्त तक चलने वाला था,...

  • झारखंड के ‘जननायक’ शिबू सोरेन के निधन पर देशभर में शोक, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन के निधन पर देशभर की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं ने शोक व्यक्त किया और उन्हें एक संघर्षशील जननायक बताया। नेताओं ने उन्हें जनजातीय समाज का सच्चा प्रतिनिधि और झारखंड राज्य के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाला नेता करार दिया। तमाम नेताओं ने उनके परिवार और झारखंड के लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वरिष्ठतम...

  • शिबू सोरेन के निधन पर सदन ने दी श्रद्धांजलि, राज्यसभा पूरे दिन के लिए स्थगित

    नई दिल्ली। लोकप्रिय आदिवासी नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वह राज्यसभा के सांसद थे। वह राज्यसभा के मौजूदा सांसद थे। उनके निधन पर राज्यसभा में सभी सांसदों ने शोक जताया और दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही उपसभापति हरिवंश नारायण ने सदन को राज्यसभा के मौजूदा सांसद की मृत्यु का समाचार दिया। उपसभापति ने कहा कि गहरे दुख के साथ यह सूचित करना है कि...

  • नहीं रहे शिबू सोरेन, जानिए कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर

    रांची। 38 वर्षों तक झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई करने वाले शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उपचाराधीन थे, जहां डॉक्टरों की पूरी टीम उनकी निगरानी कर रही थी।  सोमवार सुबह शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी। एक नजर शिबू सोरेन की अब तक की राजनीतिक यात्रा पर डालते हैं। शिबू सोरेन को 'दिशोम गुरु' के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 11 जनवरी 1944 को रामगढ़...

  • सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन की हालत स्थिर

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को नई दिल्ली में सर गंगा राम हॉस्पिटल पहुंचकर इलाजरत झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिबू सोरेन के बड़े पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की और उनके इलाज के संबंध में बातचीत की। राष्ट्रपति के आधिकारिक “एक्स” हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति के साथ अस्पताल में हेमंत सोरेन से बातचीत की तस्वीर भी साझा की गई है। एक्स हैंडल पर...

और लोड करें