शिवकुमार-सिद्धारमैया के बीच ईडी की एंट्री
कर्नाटक में कांग्रेस की राजनीति अभी गरमा रही थी। सिद्धारमैया सक्रिय हुए थे और अपने अहिंदा वोट आधार पर फिर से जगाना शुरू किया था। इस बीच राज्य में ईडी की एंट्री हो गई है। यह बहुत दिलचस्प घटनाक्रम है क्योंकि ईडी ने जिनको निशाना बनाया है वे पहले सिद्धारमैया के सबसे बड़े समर्थक थे और जबसे डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बने हैं तब से वे उनके साथ हो गए हैं। बेलगावी इलाके में सबसे ज्यादा असर रखने वाले जरकिहोली परिवार के सतीश जरकिहोली के यहां ईडी ने छापा मारा है। उनके साथ साथ उनकी सांसद बेटी प्रियंका और कई अन्य...