अमेरिका के रोड आइलैंड हॉकी एरिना में गोलीबारी में तीन की मौत
अमेरिका के पावकेट स्थित एक आइस एरीना में हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, मृतकों में हमलावर भी शामिल है, जिसने घटना के बाद खुद को गोली मार ली। यह घटना डेनिस एम. लिंच एरिना में हुई, जहां कई स्कूलों के छात्रों की भागीदारी वाला हॉकी कार्यक्रम चल रहा था। उस समय एरीना में बड़ी संख्या में छात्र और उनके अभिभावक मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि हमलावर ने संभवतः अपने ही परिवार...