राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

अमेरिका के रोड आइलैंड हॉकी एरिना में गोलीबारी में तीन की मौत

अमेरिका के पावकेट स्थित एक आइस एरीना में हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, मृतकों में हमलावर भी शामिल है, जिसने घटना के बाद खुद को गोली मार ली। 

यह घटना डेनिस एम. लिंच एरिना में हुई, जहां कई स्कूलों के छात्रों की भागीदारी वाला हॉकी कार्यक्रम चल रहा था। उस समय एरीना में बड़ी संख्या में छात्र और उनके अभिभावक मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि हमलावर ने संभवतः अपने ही परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया। मृतकों में एक छोटी बच्ची भी शामिल है। गोली लगने से घायल तीनों लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पावकेट पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी स्कूलों ने पुष्टि की है कि उनके सभी छात्र सुरक्षित हैं और परिवारों से पुनर्मिलन की व्यवस्था की जा रही है।

Also Read : पांच दिन का एआई सम्मेलन शुरू

बता दें कि प्रोविडेंस के ठीक उत्तर में और मैसाचुसेट्स राज्य की सीमा पर बसा पावकेट लगभग 75,000 लोगों का शहर है। यह राज्य का चौथा सबसे बड़ा शहर है।

रोड आइलैंड के गवर्नर डैन मैक्की ने सोशल मीडिया पर कहा कि रोड आइलैंड स्टेट पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा, “मैं इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं।

घटना के बाद एरीना के आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया और पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हेलीकॉप्टर से भी निगरानी की गई।

यह घटना ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई शूटिंग के कुछ महीने बाद हुई है, जो रोड आइलैंड से कुछ ही मील दूर है। दिसंबर में प्रोविडेंस में ब्राउन यूनिवर्सिटी की बारस एंड होली इंजीनियरिंग बिल्डिंग में एक आदमी ने फायरिंग की, जिसमें दो स्टूडेंट्स की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए थे।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =

और पढ़ें