राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पुतिन ने एपीईसी सम्मेलन को किया संबोधित

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन के शेनझेन में आयोजित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) बिजनेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए वैश्विक अर्थव्यवस्था में एशिया-प्रशांत क्षेत्र की बढ़ती भूमिका, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक प्रतिस्पर्धा, रूस के विकास और तकनीकी सहयोग पर अपने विचार रखे।

श्री पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र वैश्विक अर्थव्यवस्था का केंद्र और औद्योगिक एवं तकनीकी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि एशियाई देशों ने बड़ी प्रगति की है और वे दुनिया की फैक्ट्री कहलाने से आगे बढ़कर नवाचार को गति देने वाले देश बन गए हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि नए अवसरों के अनुरूप खुद को ढालने के बजाय पहले प्रभुत्व रखने वाली शक्तियां प्रगति कर रहे देशों के विकास को रोकने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि रूस ने प्रतिबंधों की चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया है।

Also Read : होर्मुज में समुद्री सुरंग से टकराया तीसरा ऑयल टैंकर

राष्ट्रपति ने कहा कि रूस डिजिटल बदलाव के क्षेत्र में अग्रणी है और उसके भाषा मॉडल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मॉडलों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के देशों में जीवन स्तर इस तरह गिर रहा है, जो यूरो क्षेत्र के लिए अपमानजनक है।

रूस एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अपने साझेदारों के साथ तकनीक साझा करने और उनकी तकनीकी संप्रभुता मजबूत करने में मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि केवल संप्रभुता सुनिश्चित करके ही देश अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान और स्वतंत्रता बनाए रख सकते हैं।

श्री पुतिन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रस्तावित त्रिपक्षीय बैठक को लेकर भी विश्वास जताया कि इससे महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे।

उल्लेखनीय है कि चीन के शेनझेन में 33वीं एपीईसी आर्थिक नेताओं की बैठक 18 और 19 नवंबर को आयोजित हो रही है। इसका विषय ‘एशिया-प्रशांत समुदाय का निर्माण और साझा समृद्धि को बढ़ावा देना’ है।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment