पुतिन से मिले मोदी, आर्थिक, रक्षा, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सहयोग पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शुक्रवार को यहां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता की जिसमें दोनों नेताओं ने व्यापारिक संबंधों को मजबूत करते हुए 2030 के लिए आर्थिक सहयोग कार्यक्रम लागू करने, बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, रक्षा, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढाने पर विस्तार से चर्चा की। रूस-यूक्रेन युद्ध पर एक बार फिर भारत का रूख दोहराते हुए श्री मोदी ने कहा कि विवादों का समाधान बातचीत और कूटनीति से ही संभव है और भारत शांति प्रयासों में मदद के लिए तैयार है। उन्होंने भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के...