रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचने के लिए मॉस्को से रवाना हो चुके हैं। पुतिन आज शाम करीब 6 बजकर 35 मिनट पर भारत पहुंचेंगे। स्थानीय मीडिया की ओर से यह जानकारी साझा की गई है।
दिल्ली पहुंचने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लिए प्राइवेट डिनर होस्ट करेंगे। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे पर भी पीएम मोदी ने पुतिन के लिए प्राइवेट डिनर होस्ट किया था। 2022 में यूक्रेन के साथ रूस का युद्ध शुरू होने के बाद से यह पुतिन का पहला भारत दौरा है।
शुक्रवार को होने वाला 23वां भारत-रूस सालाना समिट होगा, जहां पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से संयुक्त बयान भी जारी किया जाएगा।
पुतिन के भारत दौरे पर दोनों देश व्यापार और ऊर्जा साझेदारी पर चर्चा के साथ-साथ रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर फोकस रखेंगे। शुक्रवार को, औपचारिक बातचीत शुरू होने से पहले रूसी राष्ट्रपति का औपचारिक तरीके से स्वागत भी किया जाएगा।
रूसी की सरकारी न्यूज एजेंसी टीएएसएस के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने बुधवार को पुतिन और पीएम मोदी के बीच प्राइवेट डिनर के दौरान होने वाली मीटिंग को “रूसी नेता के दौरे के खास प्वाइंट्स में से एक” बताया। उशाकोव के अनुसार, पुतिन पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों और अंतर्राष्ट्रीय स्थिति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
उशाकोव के मुताबिक, भारत और रूस 2030 तक इकोनॉमिक कोऑपरेशन के स्ट्रेटेजिक एरिया के डेवलपमेंट के लिए एक प्रोग्राम साइन करने का प्लान बना रहे हैं।
Also Read : नीतीश ने विधानसभा में बिहार के विकास का किया दावा
दो दिवसीय इस दौरे में दूसरे दिन का कार्यक्रम अहम है। सुबह 11 बजे इसकी शुरुआत रूसी राष्ट्रपति को सम्मानित करने से होगी। सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में सेरेमोनियल रिसेप्शन होगा। इसके बाद साढ़े 11 बजे राष्ट्रपति पुतिन राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 11 बजकर 50 मिनट पर हैदराबाद हाउस में उनकी मुलाकात पीएम मोदी से होगी। दोनों नेता इस दौरान सभी मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसके बाद 1 बजकर 50 मिनट पर मीडिया के सामने संयुक्त बयान जारी करेंगे।
फिर तीन बजकर 40 मिनट पर टीबीसी में भारत-रूस बिजनेस फोरम को दोनों नेता संबोधित करेंगे। इसके बाद 7 बजे भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राष्ट्रपति मुर्मू के साथ उनकी मुलाकात होगी। राष्ट्रपति मुर्मू रूसी राष्ट्रपति के लिए डिनर आयोजित करेंगी। वे रूस के सरकारी ब्रॉडकास्टर आरटी का नया इंडिया चैनल भी लॉन्च करेंगे, जो मीडिया आउटरीच और सॉफ्ट-पावर एंगेजमेंट को बढ़ाने का संकेत है। और फिर रात 9 बजे राष्ट्रपति पुतिन रूस के लिए रवाना हो जाएंगे।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



