Wednesday

30-04-2025 Vol 19

पुतिन इस साल भारत का दौरा करेंगे

2 Views

putin visit india: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल भारत का दौरा करेंगे। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि राष्ट्रपति की यात्रा के लिए तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह यात्रा किस महीने में हो सकती है। लावरोव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद रूस की अपनी पहली विदेश यात्रा की है।

अब हमारी बारी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय सरकार का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है’। (putin visit india)

रूस के विदेश मंत्री ने यह बयान ‘रूस और भारत: एक नए दोपक्षीय एजेंडे की ओर’ सम्मेलन के दौरान दिया। इस बैठक का आयोजन रूसी अंतरराष्ट्रीय मामलों की परिषद ने किया था। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दिसंबर 2021 में भारत की यात्रा की थी। वे छह दिसंबर को सिर्फ चार घंटे के लिए भारत के दौरे पर पहुंचे थे।

Also Read: रूस-यूक्रेन युद्ध पर राष्ट्रपति पुतिन बोले, ‘शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं

भारत-रूस व्यापार लक्ष्य बढ़ा, पुतिन की यात्रा पर नजर (putin visit india)

इस दौरान भारत और रूस के बीच 28 समझौते पर दस्तखत हुए थे। इसमें सैन्य और तकनीकी समझौते शामिल थे। दोनों देशों ने 2025 तक 30 अरब डॉलर यानी ढाई लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के सालाना कारोबार का लक्ष्य तय किया था। यह यात्रा यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने से ठीक पहले हुई थी।

फरवरी 2022 में यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन पहली यात्रा पर भारत आने वाले हैं। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच वर्ष 2030 के लिए नए आर्थिक रोडमैप को आगे बढ़ाने की उम्मीद है। (putin visit india)

भारत और रूस अपने दोपक्षीय कारोबार को दोगुना करके सालाना एक सौ अरब डॉलर से ज्यादा करने पर सहमत हुए हैं। फिलहाल दोनों देशों के बीच करीब 60 अरब डॉलर का दोपक्षीय व्यापार है।

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *