रक्षाबंधन पर सिमरन कौर ने साझा किया खास रिश्ता
अनमोल टीवी के धारावाहिक 'हमारी राधा' में राधा की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री सिमरन कौर ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपने खास पारिवारिक रिश्ते के बारे में बताया। सिमरन सिंगल चाइल्ड हैं, लेकिन अपने कजिन्स को वह सगे भाई-बहनों की तरह मानती हैं। हर रक्षाबंधन पर वह अपने कजिन्स के साथ एक-दूसरे को राखी बांधती हैं।सिमरन ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता केवल राखी बांधने की परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि प्यार, परवाह और एक-दूसरे का साथ देने से यह रिश्ता मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे की रक्षा और देखभाल करना भाई और बहन दोनों की जिम्मेदारी...
