राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

रक्षाबंधन पर सिमरन कौर ने साझा किया खास रिश्ता

अनमोल टीवी के धारावाहिक ‘हमारी राधा’ में राधा की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री सिमरन कौर ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपने खास पारिवारिक रिश्ते के बारे में बताया। सिमरन सिंगल चाइल्ड हैं, लेकिन अपने कजिन्स को वह सगे भाई-बहनों की तरह मानती हैं। हर रक्षाबंधन पर वह अपने कजिन्स के साथ एक-दूसरे को राखी बांधती हैं।सिमरन ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता केवल राखी बांधने की परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि प्यार, परवाह और एक-दूसरे का साथ देने से यह रिश्ता मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे की रक्षा और देखभाल करना भाई और बहन दोनों की जिम्मेदारी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा रक्षाबंधन मेरे लिए हमेशा से बहुत खास रहा है, क्योंकि यह भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करता है। मैं सिंगल चाइल्ड हूं, लेकिन खुशकिस्मत हूं कि मेरे कई कजिन्स हैं, जिन्हें मैंने हमेशा अपने भाई-बहन की तरह माना है। इसलिए हर साल हम एक-दूसरे को राखी बांधते हैं।

Also Read : दिनुशा का जाबांज शतक, दूसरा टेस्ट ड्रा, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

सिमरन ने कहा कि बड़े होने के बाद लोग अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाते हैं और कई बार अपने भाई-बहनों को यह बताना भूल जाते हैं कि वे उनके लिए कितने खास हैं। रक्षाबंधन जैसे त्योहार उन्हें अपने रिश्तों को याद करने, उन्हें मजबूत बनाने और अपने प्रियजनों के प्रति प्यार जताने का अवसर देते हैं।

उल्लेखनीय है कि ‘हमारी राधा’ की कहानी भी रक्षाबंधन के दौरान दिलचस्प मोड़ लेने वाली है। शनाया और राधा के तोहफों की अदला-बदली हो जाती है। राधा के हाथ लगे तोहफे के साथ एक पत्र भी सामने आता है, जिससे गिरधर और शनाया के रिश्ते को लेकर नए सवाल खड़े होने की संभावना है। ‘हमारी राधा’ का प्रसारण हर रात 9:30 बजे अनमोल टीवी पर होता है।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

और पढ़ें