बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द रेवोल्यूशनरीज’ का ट्रेलर जारी हो गया है। ट्रेलर में अभिनेता रोहित सराफ क्रांतिकारी सचिंद्रनाथ सान्याल की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस भूमिका के लिए उन्होंने अपने रूप-रंग और शारीरिक बनावट में भी खास बदलाव किया है।
ट्रेलर में रोहित का गंभीर अंदाज और दमदार मारधाड़ वाले दृश्य ध्यान खींचते हैं। उनके लड़ाई के दृश्य किरदार के जोश, गुस्से और संघर्ष को प्रभावी ढंग से सामने लाते हैं।
Also Read : रक्षाबंधन पर सिमरन कौर ने साझा किया खास रिश्ता
सचिंद्रनाथ सान्याल के किरदार में रोहित का यह बदला हुआ रूप उनके अब तक के काम से काफी अलग दिखाई देता है।
‘द रेवोल्यूशनरीज’ एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है, जिसकी कहानी उन युवा भारतीय क्रांतिकारियों पर आधारित है, जो ब्रिटिश शासन को खत्म करने के लिए हथियार उठाकर संघर्ष करने में विश्वास रखते थे। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होगी।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




