बचपन की पारंपरिक दिवाली को याद करती हैं अभिनेत्री सिमरन कौर
अनमोल टीवी के धारावाहिक 'हमारी राधा' में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री सिमरन कौर ने दिवाली से जुड़ी अपने बचपन की यादें साझा करते हुए कहा कि परिवार और पड़ोसियों के साथ पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाने का अपनापन आज भी उन्हें याद आता है। दिवाली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस अवसर पर पूजा-पाठ, पकवान, नए कपड़े और पारिवारिक परंपराओं का विशेष महत्व होता है। 'हमारी राधा' में राधा का किरदार निभा रहीं सिमरन कौर इन दिनों धारावाहिक में रिश्तों के बदलते समीकरणों के बीच संघर्ष करती नजर आ रही हैं। पति गिरधर के धोखे से...