भाजपा का नैरेटिव उसके ही नेताओं ने भटकाया
भारतीय जनता पार्टी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बड़ा नैरेटिव क्रिएट किया था। छह और सात मई की रात को हुए सैन्य अभियान की प्रेस ब्रीफिंग के लिए सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी औरर वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह को बैठाया। यह बहुत कमाल का फैसला था। पूरे देश में इसकी तारीफ हुई। सैन्य कार्रवाई का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखने और दो महिला सैन्य अधिकारियों से प्रेस ब्रीफिंग कराने का मामला सचमुच मास्टरस्ट्रोक था। उनमें से एक महिला मुस्लिम थी, जो हिंदी बोल रही थी और दूसरी महिला...