एक रिकॉर्ड सॉलिसीटर जनरल का भी बनेगा
भारत में इन दिनों रिकॉर्ड बनाने का काम चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार ने नरेंद्र मोदी के सबसे ज्यादा समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ने का जश्न मनाया। उससे पहले लगातार सबसे ज्यादा दिन तक प्रधानमंत्री रहने के मामले में इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ने का जश्न मनाया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया में मीम्स और मजाक की भरमार हो गई थी। एक मोदी समर्थक राइटविंग के व्यक्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास में सबसे ज्यादा सांस लेने वाले प्रधानमंत्री बने मोदी। किसी ने यह भी कहा कि तीन साल बाद यानी 2029...