राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

एक रिकॉर्ड सॉलिसीटर जनरल का भी बनेगा

भारत में इन दिनों रिकॉर्ड बनाने का काम चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार ने नरेंद्र मोदी के सबसे ज्यादा समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ने का जश्न मनाया। उससे पहले लगातार सबसे ज्यादा दिन तक प्रधानमंत्री रहने के मामले में इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ने का जश्न मनाया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया में मीम्स और मजाक की भरमार हो गई थी। एक मोदी समर्थक राइटविंग के व्यक्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास में सबसे ज्यादा सांस लेने वाले प्रधानमंत्री बने मोदी। किसी ने यह भी कहा कि तीन साल बाद यानी 2029 में जब नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी के 79 साल जीने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। इस तरह की बहुत सी बातें कही गईं।

लेकिन अब एक सचमुच का रिकॉर्ड बनने की संभावना दिख रही है। केंद्र सरकार ने अपने दूसरे सबसे बड़े कानूनी अधिकारी यानी सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता को तीन साल का कार्यकाल और दे दिया है। अब वे 2029 तक सॉलिसीटर जनरल बने रहेंगे। इस तरह वे 11 साल लगातार इस पद पर रहने वाले दूसरे व्यक्ति बन जाएंगे। यह उनका रिकॉर्ड होगा। उनसे आगे सिर्फ एक ही व्यक्ति हैं, जिनका नाम सीके दफ्तरी है। वे आजादी के बाद सॉलिसीटर जनरल बने थे और 13 साल तक पद पर रहे थे। अगर 2029 के लोकसभा चुनाव में फिर से भाजपा जीतती है तो इस बात की पूरी उम्मीद होगी कि तुषार मेहता उस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। वैसे भी भाजपा एक बार जिसको किसी पद पर नियुक्त कर देती है तो उसे आसानी से हटने नहीं देती है। फिर वह रिकॉर्ड बना कर ही हटता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे जेपी नड्डा भी तीन साल का कार्यकाल छह साल में पूरा करके हटे थे!

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =