राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

लोजपा, जदयू को यूपी में सीट मिलेगी

बिहार भाजपा की दो सहयोगी पार्टियों जनता दल यू और लोक जनशक्ति पार्टी ने उत्तर प्रदेश में राजनीति शुरू कर दी है। जदयू की ओर से नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार वाराणसी गए और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया तो लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में सभा की। उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल करके सीट देती है तो ठीक है नहीं तो उनकी पार्टी सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जानकार सूत्रों का कहना है कि चिराग पासवान झारखंड और दिल्ली की तरह एकाध सीट हासिल करना चाहते हैं।

गौरतलब है कि 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी को भाजपा ने एक सीट दी थी और वह सीट पार्टी जीत भी गई। दिल्ली में भी उसे एक सीट मिली थी लेकिन वह जीत नहीं पाई। ऐसे ही चिराग यूपी में एक या दो सीट चाहते हैं। भाजपा को भी गैर जाटव दलित वोट के लिए एक चेहरे की जरुरत है। ध्यान रहे जदयू को भी झारखंड व दिल्ली में एक एक सीट मिली थी। उसने भी झारखंड क सीट जीती लेकिन दिल्ली में हार गई। कहा जा रहा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में खास कर वाराणसी, मिर्जापुर के आसपास के इलाके में जदयू को एक या दो सीट देकर अगर निशांत को प्रचार के लिए बुलाया जाता है तो भाजपा को इसका फायदा मिलेगा। एमएलसी के चुनाव में लखनऊ सीट पर सपा की कुर्मी उम्मीदवार की जीत ने भाजपा को चिंता में डाला है।

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment