यूपी का चुनाव क्या समय पर हो पाएगा?
यह लाख टके का सवाल है क्योंकि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआऱ को लेकर यूपी में बहुत विवाद है। एक साल से ज्यादा समय से उत्तर प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। वहां दो करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम कटे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बार बार एक करोड़ 27 लाख हिंदुओं के वोट कटने की बात कर रहे हैं। वे यह भी कह रहे हैं कि मुस्लिम वोट 1.63 फीसदी बढ़ गए हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि एसएसआर की प्रक्रिया दिसंबर में 16 तारीख को खत्म हो जाएगी और...