मसाला फिल्मों से कोर्टरूम ड्रामा तक, सोनाक्षी सिन्हा का फिल्मी सफर
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह की फिल्में की हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'सिस्टम' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने आईएएनएस से अपने फिल्मी सफर, पुराने किरदारों और बदलती पसंद के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि समय के साथ न सिर्फ उनके काम करने का तरीका बदला, बल्कि अब वह अपने रोल्स को पहले से ज्यादा सोच-समझकर चुनती हैं। आईएएनएस से बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने अपने शुरुआती दौर की फिल्मों को याद किया। उन्होंने कहा जब मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा...