आईपीएल की नीलामी में शामिल होंगे सॉनी बेकर
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सॉनी बेकर ने अगले महीने होने वाली आईपीएल नीलामी में शामिल होने का फ़ैसला किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बेहतरीन साल व्यतीत करने के बाद कई फ्रेंचाइजियों की नजर बेकर पर है। क्रिकइंफो को पता चला है कि 23 वर्षीय बेकर 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी ऑक्शन में शामिल होंगे। उन्हें अपनी टीम में शामिल करने में दिलचस्पी दिखाने वाली टीमों में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) शामिल हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुक़ाबले में उन्होंने 45 रन देकर चार विकेट...