ममता के मध्यस्थ नहीं हैं सौरव गांगुली
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इस खबर का खंडन किया है कि उन्होंने ममता बनर्जी की ओर से यूसुफ पठान को बहरामपुर लोकसभा सीट छोड़ने का संदेश दिया था। गांगुली ने कहा है कि उन्होंने इस बारे में कोई बात नहीं की है और वे राजनीति से दूर रहने वाले व्यक्ति हैं। भारत के सर्वकालिक महान कप्तान सौरव गांगुली ने ‘आनंद बाजार पत्रिका’ की खबर का खंडन करते हुए मीडिया को संयम बरतने को सलाह दी। खबर में दावा किया गया था कि ममता बनर्जी ने सौरव से कहा कि वे बहरामपुर से तृणमूल कांग्रेस...