टीबी के खिलाफ जंग में दक्षिण-पूर्व एशिया को बड़ी सफलता
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक नयी रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र ने तपेदिक (टीबी) के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करते हुए इस क्षेत्र ने टीबी के रोगियों तक अपनी पहुंच और इलाज के मामले में वैश्विक औसत को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2025 में टीबी से पीड़ित 87 प्रतिशत लोगों तक जांच और उपचार सेवाएं पहुंचाई गईं, जबकि वैश्विक औसत 79 प्रतिशत ही था। इसके अलावा, मरीजों के ठीक होने की सफलता दर भी वैश्विक औसत से काफी बेहतर रही है। दवा-संवेदनशील टीबी के लिए यह 93 प्रतिशत और रिफैम्पिसिन-प्रतिरोधी टीबी के...