वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का नया मेगा प्रोजेक्ट जल्द
भोजपुरी संगीत जगत की अग्रणी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी एक बार फिर अपने दर्शकों के लिए बड़े पैमाने पर सरप्राइज लेकर आने वाली है। कंपनी की ओर से दुबई की खूबसूरत लोकेशन्स पर एक मेगा बजट म्यूजिक वीडियो की शूटिंग जोर-शोर से की जा रही है, जिसकी जानकारी कंपनी के प्रबंध निदेशक रत्नाकर कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है। रत्नाकर कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुबई में शूटिंग के दौरान की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा दुबई में शूट... नया गाना जल्द आ रहा है, सिर्फ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर...। Also Read : स्पेन...