नई दिल्ली। स्पेन के बाद यूरोप के एक और बड़े देश ने अमेरिका को अपने सैन्य ठिकाने के इस्तेमाल की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इटली ने अमेरिका को अपने सिगोनेला सैन्य ठिकाने का इस्तेमाल करने से रोक दिया। यह सैन्य ठिकाना सिसिली द्वीप पर है। बताया जा रहा है कि अमेरिका इस सैन्य ठिकाने पर विमान उतरना चाहता था, लेकिन इटली ने इजाजत नहीं दी।
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है, अमेरिका के कुछ बॉम्बर विमान इटली के इस बेस पर उतरकर आगे मध्य पूर्व जाना चाहते थे। लेकिन इटली को इस योजना की पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। खबरों के मुताबिक अमेरिका ने न तो इटली से इजाजत मांगी और न ही उसके सैन्य अधिकारियों से बात की। बहरहाल, इससे कुछ दिन पहले स्पेन ने भी ईरान जंग में शामिल अमेरिकी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



