श्रीलंका जेल हिंसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हुई
श्रीलंका के पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो की एक जेल में हुई हिंसक झड़पों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। क्षमता से अधिक कैदियों वाली इस जेल में रविवार को कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जब उपद्रवी कैदियों ने जेल के हथियारों पर कब्जा कर लिया तो फिर से हिंसा भड़क गई। ‘हीरू न्यूज’ ने प्राधिकारियों के हवाले से बताया कि झड़पों और उसके बाद जेल में हुई हिंसा में 25 लोगों की मौत हो गई है जबकि 100 अन्य...