श्रीलंका के पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो की एक जेल में हुई हिंसक झड़पों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
क्षमता से अधिक कैदियों वाली इस जेल में रविवार को कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जब उपद्रवी कैदियों ने जेल के हथियारों पर कब्जा कर लिया तो फिर से हिंसा भड़क गई।
‘हीरू न्यूज’ ने प्राधिकारियों के हवाले से बताया कि झड़पों और उसके बाद जेल में हुई हिंसा में 25 लोगों की मौत हो गई है जबकि 100 अन्य घायल हुए हैं।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि यह हिंसा कथित तौर पर जेल के भीतर मादक पदार्थों की तस्करी का समर्थन करने वाले गुट और उसका विरोध करने वाले गुट के बीच हुई।
Also Read : राष्ट्रमंडल खेलों के लिए जोर-शोर से चल रही है भारतीय खिलाड़ियों की तैयारियां
पुलिस ने बताया कि स्थिति पर काबू पाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और दंगा नियंत्रण इकाइयों को तैनात किया गया है।
पुलिस ने बताया कि झड़पों के बाद व्यवस्था बहाल करने और हिंसा रोकने के प्रयासों के तहत सोमवार को तीन कैदियों को पल्लानसेना जेल शिविर में स्थानांतरित किया गया।
जेल विभाग के प्रवक्ता ए.सी. गजनायके ने बताया कि घटना की एक विशेष जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जेल के महाआयुक्त के निर्देश पर एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की अलग से पुलिस जांच भी जारी है।
इस बीच, न्याय मंत्री हर्षणा नानायक्कारा ने नेगोम्बो जेल में कैदियों के बीच हुई हिंसा पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। घटना के संबंध में रविवार को मजिस्ट्रेट स्तर की जांच भी की गई।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


