Sri Lanka

  • श्रीलंका ने टी-20 सीरीज जीती

    पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने दो 'फुल मेंबर' देशों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा। हालांकि, रावलपिंडी में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में उनकी टीम को श्रीलंका से आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। फरहान ने लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया और सीरीज में अपने कुल रनों की संख्या 238 तक पहुंचाई। इसके बाद श्रीलंका ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के आठ विकेट पर 168 के स्कोर को 17 गेंदें बाकी रहते हुए हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए इस हार से कोई खास फर्क...

  • हैरी ब्रूक का नाबाद शतक, इंग्लैंड ने टी-20 में श्रीलंका को 119 रनों से रौंदा

    हैरी ब्रूक (नाबाद 114) और जॉश बटलर (80) की शानदार पारियों के बाद सॉनी बेकर (तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने पहले टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 119 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के बल्लेबाजी इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण का सामना नहीं कर सके और उनकी पूरी टीम 19 ओवरों में 135 रन के स्कोर पर सिमट गई। दुनिथ वेललागे ने श्रीलंका के सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली। इसके अलावा दासुन शनाका (24), पथुम...

  • मानव सुथार ने झटके छह विकेट , भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया

    मानव सुथार (छह विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (दो विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बुधवार को पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन भोजनकाल के बाद श्रीलंका की पूरी टीम को दूसरी पारी में 206 रनों पर समेट कर मुकाबला 165 रनों से अपने नाम कर लिया। यह 600वें टेस्ट में भारत की ऐतिहासिक जीत है। इससे पहले रवींद्र जडेजा और प्रसिद्ध कृष्णा ने सुबह के सत्र में भारत को दो सफलताएं दिलाई, जिससे भोजनकाल के समय तक श्रीलंका का दूसरी पारी में स्कोर छह विकेट पर 175 रन हो गया था। आज यहां श्रीलंका ने चार विकेट...

  • श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम का ऐलान किया

    श्रीलंका ने शनिवार से गाले में शुरू होने वाले भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए धनंजय डी सिल्वा की कप्तानी में 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं ने निरोशन डिकवेला को टेस्ट टीम में जगह दी है। उन्होंने आखिरी बार 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फॉर्मेट में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया था। बल्लेबाज पासिंदु सूरियाबंदारा को भी टीम में शामिल किया गया है और घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन के बाद वे अपने टेस्ट डेब्यू की दौड़ में हो सकते हैं। एक और युवा खिलाड़ी दाएं हाथ के ऑफ-स्पिनर केशरा नुवानथा हैं, जो घरेलू क्रिकेट...

  • श्रीलंका जेल हिंसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हुई

    श्रीलंका के पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो की एक जेल में हुई हिंसक झड़पों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। क्षमता से अधिक कैदियों वाली इस जेल में रविवार को कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जब उपद्रवी कैदियों ने जेल के हथियारों पर कब्जा कर लिया तो फिर से हिंसा भड़क गई। ‘हीरू न्यूज’ ने प्राधिकारियों के हवाले से बताया कि झड़पों और उसके बाद जेल में हुई हिंसा में 25 लोगों की मौत हो गई है जबकि 100 अन्य...

  • टी20 विश्व कप: श्रीलंका की बड़ी जीत, ओमान को 105 रन से हराया

    पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के मुकाबले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हरा दिया। श्रीलंका की यह दूसरी जीत है।  226 रन के बड़े लक्ष्य के दबाव में ओमान की बल्लेबाजी बिखर गई। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 12 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हम्माद मिर्जा भी 9 रन बनाकर आउट हो गए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए मोहम्मद नदीम और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए वसीम अली ने क्रीज पर रुकने...

  • नवंबर में तीन वनडे मैचों के लिए श्रीलंका की मेजबानी करेगा पाकिस्तान

    लाहौर। टी20 त्रिकोणीय सीरीज से पहले पाकिस्तान, श्रीलंकाई टीम की मेजबानी करने जा रहा है। सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बताया कि 11-15 नवंबर तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में दोनों देशों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।  श्रीलंका के पाकिस्तान दौरे का यह वनडे चरण 17 से 29 नवंबर तक होने टी20 त्रिकोणीय सीरीज से पहले होगा, जिसमें अफगानिस्तान तीसरी टीम के रूप में होगा। इसके साथ ही पाकिस्तान अपनी पहली घरेलू टी20 त्रिकोणीय सीरीज भी खेलेगा। साल 2019 के बाद से यह श्रीलंका का पाकिस्तान में पहला द्विपक्षीय वनडे मैच होगा। श्रीलंका ने आखिरी बार पाकिस्तान में पुरुष...

  • भारत-श्रीलंका में सात समझौते

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीलंका दौरे के दूसरे दिन शनिवार को दोनों देशों के बीच सात समझौते हुए। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। राजधानी कोलंबो कोलंबो स्थित राष्ट्रपति सचिवालय में हुई दोपक्षीय वार्ता में रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के साथ साथ मंदिरों का विकास करने पर सहमति बनी। दोनों देशों ने रक्षा सहयोग बढ़ाने और त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के समझौते पर दस्तखत किए। इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और सफल डिजिटल समाधानों को साक्षा...

  • श्रीलंका को पछाड़ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक बना ‘भारत’

    India tea exporter : भारतीय चाय बोर्ड द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 2024 में 255 मिलियन किलोग्राम चाय निर्यात किया। इसके साथ ही श्रीलंका को पछाड़ भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक देश बन गया है। इसी क्रम में केन्या ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। भू-राजनीतिक तनावों के कारण वैश्विक बाजार में अनिश्चितताओं के बावजूद भारत का चाय निर्यात 2024 में 255 मिलियन किलोग्राम पर पहुंच गया, जो 10 साल का उच्चतम स्तर है। 2024 में देश के निर्यात में 2023 में दर्ज 231.69 मिलियन किलोग्राम के इसी आंकड़े से 10 प्रतिशत की...

  • भारत विरोधी गतिविधियां नहीं होने देगा श्रीलंका

    नई दिल्ली। श्रीलंका ने माना है कि भारत ने मुश्किल समय में उसकी मदद की थी और साथ ही उसने वादा किया है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों के लिए नहीं होने देगा। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भारत के दौरे पर पहुंचे अनुरा कुमार दिसानायके ने दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने का वादा भी किया। सोमवार की उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। दोनों के बीच दोपक्षीय बातचीत हुई। इस दौरान दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी को यकीन दिलाया है कि वे अपने देश की जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं...

  • श्रीलंका: 21 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

    Anura Kumar Dissanayake:  श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके (Anura Kumar Dissanayake) के समक्ष सोमवार सुबह कोलंबो स्थित राष्ट्रपति सचिवालय में 21 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। कार्यक्रम में घोषणा की गई कि उपमंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। 21 सितंबर को राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद दिसानायके ने जिस कैबिनेट के साथ शासन की बागडोर संभाली उसमें हरिनी अमरसूर्या और विजिथा हेराथ शामिल थे। नए कैबिनेट मंत्रियों का चयन 14 नंवबर को हुए संसदीय चुनाव में विजयी रहे नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) के 159 सांसदों में से किया गया। आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली लागू होने के बाद यह पहली...

  • श्रीलंका के खिलाफ भारत की ‘सर्वश्रेष्ठ फील्डर’ रहीं राधा यादव

    दुबई। बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव (Radha Yadav) को बुधवार रात दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला टी20 विश्व कप में श्रीलंका पर भारत की बड़ी जीत में उनके शानदार कैच के लिए सर्वश्रेष्ठ फील्डर का पुरस्कार दिया गया। दुबई में बुधवार 9 अक्टूबर को खेले गए ग्रुप ए के इस मुकाबले में टीम इंडिया हर मोर्चे पर अव्वल साबित हुई, जिसमें सबसे अहम थी फील्डिंग। जहां पिछले दो मुकाबलों में भारतीय फील्डर आसान कैच छोड़ रहे थे, वहीं इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों के तेवर काफी बदले दिखे। राधा यादव, रेणुका सिंह और विकेटकीपर ऋचा घोष (Richa Ghosh) के...

  • आत्म-निरीक्षण की जरूरत

    पड़ोसी देशों का भारत से रिश्ता वहां के किसी एक राजनीतिक खेमे पर इतना निर्भर क्यों है? इसका आधार पूरे सियासी दायरे में क्यों नहीं है? फिर उन देशों में भारत विरोधी भावनाओं के लिए खुद भारत के सत्ताधारी नेता कितने जिम्मेदार हैं? विदेश नीति के मोर्चे पर भारत को गहरे आत्म-निरीक्षण की जरूरत है, लेकिन वर्तमान सरकार से इसकी अपेक्षा निराधार है। इस सरकार की पहचान प्रतिकूल स्थितियों में अनुकूलता के तत्व गढ़ने) की रही है। यही संकेत फिर मिला, जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर वॉशिंगटन स्थित एशिया सोसायटी के संवाद में शामिल हुए। वैसे उनसे यह सुनना कर्णप्रिय...

  • जिसके पास विकल्प है

    पारंपरिक सोच में ऐसी समझ प्रचलित कर दी गई है, जिसके तहत ‘अर्थव्यवस्था’ और आम जन के हित परस्पर विरोधी दिखने लगे हैं। एक तरफ अर्थव्यवस्था बेहतर प्रदर्शन करती है, और लगे हाथ आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बदतर होती चली जाती है। श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में इस वैश्विक ट्रेंड की पुष्टि हुई है कि सोच के पारंपरिक खांचों में बंधी पार्टियां अब लोगों को मंजूर नहीं हैं। इसलिए कि उनके पास लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं का कोई जवाब नहीं है। पारंपरिक सोच में ऐसी समझ प्रचलित कर दी गई है, जिसके तहत ‘अर्थव्यवस्था’ और आम जन...

  • श्रीलंका में आज राष्ट्रपति चुनाव

    कोलंबो। दो साल पहले आए आर्थिक संकट के बाद एक बार फिर श्रीलंका के लोग राष्ट्रपति का चुनाव करने जा रहे हैं। शनिवार, 21 सितंबर को श्रीलंका के नए राष्ट्रपति का चुनाव होगा। इसके लिए कुल 32 उम्मीदवार मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला तीन उम्मीदवारों के बीच है। मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे मुकाबले में पिछड़ रहे हैं। पिछली बार राजपक्षे परिवार की मदद से वे राष्ट्रपति बन गए थे। चुनाव से पहले हुए सर्वेक्षणों में वे तीसरे स्थान पर बताए जा रहे हैं। वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव से पहले हुए सर्वे के मुताबिक नेशनल पीपुल्स पावर...

  • मौजूदा महाभारत में ‘अभिमन्यू’ बना भारत….?

    भोपाल। आज के अन्तर्राष्ट्रीय राजनीतिक दौर में हमारे भारत की स्थिति द्वापर के महाभारत के अभिमन्यू जैसी हो गई है, आज हमारा देश दुश्मन देशों के चक्रव्यूह में फंसा नजर आ रहा है, ये सभी देश यवन शासित है, फिर वह चाहे पड़ौसी अफगानिस्तान हो या पश्चिम बांगलादेश या दक्षिण का श्रीलंका, ये सभी देश आज भारत के दुश्मन की भूमिका में है, यद्यपि हमारे देश की नीति पड़ौसियों से मधुर व अच्छे सम्बंध बनाए रखने की रही है, इसी गरज से पंचशील सिद्धांत बनाए गए थे और हम किसी पड़ौसी के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप भी नही करते, किंतु...

  • जैनिथ लियानागे का नॉट आउट होने के बावजूद विवादास्पद वॉक-ऑफ!

    भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज के पहले वनडे के दौरान नाटकीय घटनाक्रम में, शानदार फॉर्म में चल रहे श्रीलंकाई बल्लेबाज जैनिथ लियानागे खुद को विवाद के केंद्र में पाते हैं। अपनी पारी के दौरान, भारतीय टीम की अपील के बाद ऑन-फील्ड अंपायर ने जैनिथ लियानागे को नॉट आउट करार दिया। खेल भावना का परिचय देते हुए जैनिथ लियानागे निर्णय के बावजूद मैदान से बाहर चले गए। हालांकि बाद में पता चला कि वह नॉट आउट थे। खेल भावना का प्रदर्शन: लियानागे का ईमानदारी भरा निर्णय यह घटना श्रीलंका की पारी के 34वें ओवर में हुई, जब लियानागे एक विवादास्पद...

  • श्रीलंका के खिलाफ इतिहास रचेंगे Virat Kohli, तोड़ेंगे संगाकारा का महारिकॉर्ड

    IND vs SL: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज से होने वाला है। पहला ODI मैच आज दोपहर 2:30 बजे से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद पहली बार विराट कोहली (Virat Kohli) क्रिकेट के मैदान पर नजर आएंगे। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच इस तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान महान बल्लेबाज कुमार संगाकारा का महारिकॉर्ड खतरे में होगा। टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) इसे ध्वस्त कर इतिहास रच सकते हैं। तीन वनडे मैच...

  • IND vs SL: भारतीय वनडे टीम में 5 साल बाद हुई इस खूंखार खिलाड़ी की एंट्री, श्रीलंका के खिलाफ मचाएगा तहलका!

    IND vs SL: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज दोपहर 2:30 बजे से कोलंबो में खेला जाएगा। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने 5 साल बाद वनडे टीम में एक खतरनाक खिलाड़ी की वापसी करवाई है। श्रीलंका के खिलाफ ये खिलाड़ी टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकता है। कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर अगर पहले वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन में इस खूंखार खिलाड़ी को मौका देते हैं, तो वह श्रीलंका की टीम को तहस-नहस भी कर सकता है। IND vs SL टीम इंडिया में खूंखार...

  • आयरलैंड दौरे पर जाएगी श्रीलंका की महिला टीम

    नई दिल्ली। महिला एशिया कप चैंपियन बनने के बाद श्रीलंका (Sri Lanka) की महिला टीम 11 अगस्त से सफेद बॉल की सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी। यह दौरा दो मैचों की टी20 सीरीज से शुरू होगा और उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पिछले हफ़्ते, आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज श्रीलंका ने कप्तान चामरी अटापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दांबुला में 2024 महिला एशिया कप के फाइनल में गत चैंपियन भारत को 8 विकेट से हराया। श्रीलंका महिला टीम (Sri Lanka women's team) के लिए...

और लोड करें