भारतीय स्टेट बैंक के विदेशी शाखा नेटवर्क में विस्तार
देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) समूह ने अपने अंतरराष्ट्रीय शाखा नेटवर्क का विस्तार करते हुए अमेरिका में टेक्सास के नॉर्थ डलास में फ्रिस्को में खोली है। एसबीआई की शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि बैंक के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने एसबीआईसी बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया। एसबीआईसी बैंक एसबीआई की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी अमेरिकी बैंकिंग कंपनी है। विज्ञप्ति के अनुसार एसबीआईसी की अमेरिका में कार्यरत शाखाओं की संख्या सात से बढ़कर आठ हो गई है। कैलीफोर्निया प्रांत के बाहर यह पहली शाखा है। एसबीआईसी न्यूयॉर्क, शिकागो और...