प्रदेशों में भाजपा का भरोसा पुराने नेताओं पर
पता नहीं इसको राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कोई संकेत माना जाए या नहीं लेकिन भाजपा ने पिछले चार दिन में राज्यों में जो अध्यक्ष नियुक्त किए हैं उनमें से लगभग सभी लोग भाजपा के पुराने नेता हैं और उनके परिवार की जड़ें राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़ी रही हैं। इससे पहले भाजपा बाहर से आए नेताओं को भी खुले दिल से प्रदेश अध्यक्ष और यहां तक कि मुख्यमंत्री भी बना रही थी। बिहार में तो लगातार तीन प्रदेश अध्यक्ष दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को बनाया गया। मौजूदा अध्यक्ष भी पहले कांग्रेस पार्टी में रहे थे। मणिपुर और असम में...