Stock Markets

  • शेयर बाजारों में लिवाली का जोर, आईटी कंपनियां दबाव में

    कच्चे तेल में जारी नरमी से घरेलू शेयर बाजारों शुक्रवार को लिवाली का जोर रहा, हालांकि आईटी कंपनियों के शेयर गिरावट में रहे। बीएसई का सेंसेक्स 19.63 अंक (0.03 प्रतिशत) फिसलकर 74,294.96 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के विपरीत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 75.80 अंक यानी 0.33 प्रतिशत चढ़कर 23,346.40 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल फिलहाल सवा फीसदी नीचे है। इससे दूसरे प्रमुख एशियाई बाजारों के साथ घरेलू शेयर बाजारों में भी निवेश धारणा मजबूत रही। वृहत बाजार में चौतरफा लिवाली के बीच निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.87 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.74 प्रतिशत...

  • शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला

    बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों में लिवाली के दम पर बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 500 अंक उछल गया। सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 137.82 अंक चढ़कर 77,192.76 अंक पर खुला। खबर लिखते समय तक यह 490.98 अंक (0.64 प्रतिशत) ऊपर चढ़कर 77,545.92 अंक पर था। इससे पहले एक समय यह 587 अंक की बढ़त में चला गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 33.80 अंक की बढ़त में 24,085.85 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 137.40 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,189.45 अंक...

  • ट्रंप की धमकी से धराशायी हुए शेयर बाजार

    मुंबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले अपनी अपनी धमकी की समय सीमा आगे बढ़ा दी है लेकिन ईरान के पावर प्लांट्स पर हमले की उनकी धमकी से पूरी दुनिया में शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट हुई। सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई में बड़ी गिरावट हुई और एक दिन में निवेशकों की 14 लाख करोड़ रुपए की पूंजी कम हो गई। पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में थोड़ी तेजी रही थी लेकिन शनिवार को ट्रंप की ओर से 48 घंटे का अल्टीमेटम दिए जाने की वजह से नए कारोबारी हफ्ते के पहले...