निहंग सिख ने किया सुखबीर बादल पर हमला
मुंबई। शिरोमणी अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल पर एक बार फिर हमला हुआ है। इस बार हमला महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुआ, जहां सुखबीर बादल गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने गए थे। वहां एक निहंग सिख ने उनके ऊपर कृपाण से हमला किया। इस हमले में बादल के हाथ में चोट लगी है। हमले के दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। घटना करीब दो बजे दिन में हुई। पुलिस ने हमले के आरोपी निहंग जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि सुखबीर बादल परिवार के साथ नांदेड़ के गुरुद्वारे...