वेस्ट बंगाल को बेस्ट बंगाल बनाएंगे सुवेंदु
मुख्यमंत्री ने कारोबार सुगमता सुनिश्चित करने की अपनी सोच को आगे बढ़ाते हुए ऐलान किया कि सभी बड़े निवेश प्रस्तावों को सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से मंजूरी दी जाएगी। इस प्रणाली के तहत औद्योगिक विकास निगम, भूमि विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित संबंधित विभाग आवश्यक स्वीकृतियां और अनापत्ति प्रमाण पत्र एक ही मंच से उपलब्ध कराएंगे। देश की स्वतंत्रता से पहले बंगाल सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का केंद्र था। साथ ही औद्योगिक विकास और व्यापार का केंद्र भी था। परंतु आजादी के बाद धीरे धीरे सब कुछ समाप्त होता गया। केंद्र की उपेक्षा और आंतरिक राजनीतिक व्यवस्था ने बंगाल के...