Suvendu Adhikari

  • सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने उस मोटरसाइकिल को गुरुवार दोपहर को बरामद कर लिया, जिसका इस्तेमाल इस जघन्य हत्याकांड में किया गया था। हालांकि, जांच अधिकारी हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और चार-पहिया वाहन के मालिकों की असली पहचान को लेकर अभी भी असमंजस में हैं। शुरुआती जांच में यह पता चला कि बुधवार रात जब अधिकारी के पीए भाजपा के एक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, तो मोटरसाइकिल सवार उनका पीछा कर रहा था, जिसे हत्यारा चला...

  • बंगाल में भाजपा के पहले सीएम शुभेंदु!

    पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद इस पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए था कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। शुभेंदु अधिकारी पिछले पांच साल से भाजपा के चेहरे के तौर पर लड़ रहे थे। उन्होंने सड़क पर उतर कर उसी तरह से संघर्ष किया है, जैसे ममता बनर्जी पहले लेफ्ट से लड़ती रही थीं। शुभेंदु वैसे भी ममता की ही पाठशाला से प्रशिक्षित नेता हैं। उन्होंने एक इतिहास यह भी बनाया है कि लगातार दो चुनावों में मुख्यमंत्री को हराया। पहले 2021 में नंदीग्राम सीट पर ममता को हराया और फिर 2026 में भबानीपुर में भी उनको हराया। ममता...

  • शुभेंदु ही सीएम बनेंगे या कोई और?

    यह बड़ा सवाल है क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान संकेत तो बहुत दिए गए लेकिन किसी जगह पर कहा नहीं गया कि भाजपा चुनाव जीतेगी तो शुभेंदु अधिकारी ही मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा के बारे में यह आम धारणा है कि वह इस बात की परवाह नहीं करती है कि कोई नेता बाहर से आय़ा है या पारंपरिक रूप से भाजपा और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़ा हुआ है। भाजपा का मानना है कि अगर कोई नेता पार्टी में आ गया तो उसने भाजपा की विचारधारा स्वीकार कर ली इसलिए उसे मुख्यमंत्री या केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। पूर्वी...

  • सुवेंदु नहीं संभाल पा रहे हैं विधायकों को

    पश्चिम बंगाल में 2021 में भारतीय जनता पार्टी के 77 विधायक जीते थे लेकिन अब उसके पास 65 विधायक बचे हैं। नौ विधायकों ने पाला बदल कर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया तो बाकी विधायक लोकसभा का चुनाव लड़ कर सांसद बन गए। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल ने भाजपा को एक और झटका दिया है। उसकी दो बार की विधायक तापसी मंडल ने पार्टी छोड़ दी है और तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। वे पहले सीपीएम में थीं और उनको पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता...