सीजेपी के दबाव से स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता के पिता से मारपीट करने के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के कार्यकर्ताओं ने थाने में जाकर दबाव बनाया। उसके बाद भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया। उसने जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सीजेपी के कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय आजाद के साथ मारपीट की थी। गिरफ्तार होने से पहले स्वतंत्र भारद्वाज ने हसनपुर में मीडिया से एक छोटी से बातचीत में कहा, ‘मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। चाहे पूरा विपक्ष एकजुट हो मेरा...