बालेन और तारिक कब आएंगे भारत?
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान अभी तक भारत नहीं आए हैं। तारिक रहमान तो भारत आने से पहले चीन की यात्रा कर आए हैं, जबकि यह अघोषित नियम था कि इन दोनों देशों के प्रधानमंत्री शपथ लेने के बाद सबसे पहले भारत की यात्रा करते हैं। य़ह परंपरा पहले मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने तोड़ी फिर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने तोड़ी और अब तारिक रहमान ने तोड़ी है। जानकार सूत्रों का कहना है कि भारत सरकार की ओर से दोनों नेताओं के दौरे का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब...