Tariq Rahman

  • तारिक रहमान ने सेना में किए बड़े बदलाव

    ढाका। बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बनने के कुछ दिन बाद ही तारिक रहमान ने सेना में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। रविवार को जारी आदेशों में ऑपरेशनल और इंटेलिजेंस पदों पर नई नियुक्तियां की गईं। भारत में तैनात रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल एमडी हाफिजुर रहमान को मेजर जनरल पद पर प्रमोट किया गया है। उन्हें ढाका वापस बुला कर 55वीं इन्फैंट्री डिविजन का जनरल ऑफिसर कमांडिंग नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद मैनूर रहमान को सेना का चीफ ऑफ जनरल स्टाफ बनाया है। वे इससे पहले आर्मी ट्रेनिंग एंड डॉक्ट्रिन कमांड के प्रमुख थे।...

  • बांग्लादेश का हित सबसे पहले: तारिक

    ढाका। बांग्लादेश आम चुनाव में शुक्रवार को मिली बड़ी जीत के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी के अध्यक्ष तारिक रहमान ने शनिवार को मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने भारत और बांग्लादेश के संबंधों से जुड़े एक सवाल पर कहा कि वे बांग्लादेश के हितों को सबसे ऊपर रखेंगे। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारिक रहमान ने देश के लोगों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि रास्ते और विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन देश के हित में सभी को साथ रहना होगा। राष्ट्रीय एकता ही देश की ताकत है और बंटवारा कमजोरी। तारिक रहमान ने...

  • तारिक रहमान 17 साल बाद बांग्लादेश लौटे

    ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान 17 साल बाद देश लौट आए हैं। वे गिरफ्तारी से बचने के लिए 2008 में लंदन भाग गए थे। तब हसीना सरकार में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले चल रहे थे। आज तारिक के स्वागत में उनकी पार्टी बीएनपी के एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता जुटे। ढाका हवाईअड्डे से उन्होंने रोड शो शुरू किया। उनका रोड शो करीब 13 किलोमीटर चला, जिसमें तीन घंटे लगे। इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि वे देश में शांति कायम करेंगे और नया बांग्लादेश बनाएंगे। हालांकि उन्होंने...

  • 17 साल बाद बांग्लादेश में वापसी कर रहे बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान

    करीब 17 सालों के बाद एनसीपी के कार्यवाहक अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की बांग्लादेश में वापसी हो रही है। तारिक रहमान को लेकर बांग्लादेश एयरलाइंस की एक फ्लाइट गुरुवार सुबह सिलहट उस्मानी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई।  बता दें, तारिक और उनके साथियों को लेकर फ्लाइट बीजी-102 सुबह 9:57 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से रात करीब 12:23 बजे उड़ान भरी थी। एक्टिंग चेयरमैन के स्वागत के लिए नेता और समर्थक एयरपोर्ट पर इकट्ठा हुए। एक घंटे रुकने के बाद, फ्लाइट एयरपोर्ट से रवाना होगी और सुबह 11:50 बजे...