पारसी खुल कर टाटा के समर्थन में उतरे
अंग्रेजी की एक पुरानी कहावत है, ‘नेवर फिक्स अ थिंग व्हीच इज नॉट ब्रोकेन’ यानी ऐसी चीज को ठीक करने की कोशिश न करें, जो खराब नहीं हुई है। टाटा समूह के मामले में भी ऐसा ही हो रहा है। सरकार नियम के नाम पर एक ऐसी चीज को ठीक करने की कोशिश कर रही है, जो खराब नहीं हुई है। सरकार पता नहीं किस उद्देश्य से यह तय करके बैठी है कि टाटा संस की लिस्टिंग होगी। हालांकि टाटा संस की कई कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध हैं। लेकिन टाटा समूह में 12 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाले टाटा...