मुंबई। प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन एन टाटा का आज देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था। टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने यहां जारी बयान में यह जानकारी देते हुये कहा, हम श्री टाटा को बहुत ही दुख के साथ विदाई दे रहे हैं, जो वास्तव में एक असाधारण नेता थे, जिनके अतुल्य योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ताने-बाने को भी आकार दिया है।
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित विभिन्न नेताओं ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन एन टाटा के निधन पर शोक जताया है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI

