टाटा समूह को सरकार बरबाद कर रही
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी टाटा समूह के समर्थन में उतरे हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार इस कारोबारी समूह को बरबाद कर रही है। राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि टाटा ग्रुप को क्रिमिनल तरीके से बरबाद किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी बिजनेस लीडर एक शब्द भी कहने की हिम्मत नहीं कर रहा है। राहुल गांधी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, ‘इंडियन बिजनेस सरकार का खिलौना नहीं है। हम इन अपराधों का इंसाफ करेंगे’। इसके जवाब में वित्त मंत्री...