बिहार में आरजेडी 25 पर सिमट गई, केरल में कांग्रेस का न हो जाए बुरा हाल : तेज प्रताप यादव
जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने का स्वागत करता हूं। उन्होंने युवाओं को रोजगार देने को कहा है तो अब रोजगार दें। तेज प्रताप यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी बिहार के पलायन को रोकने पर काम करें। बिहार के लोग बिहार में ही रहकर काम करें। सम्राट चौधरी को बीच में मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि कुछ अंदरूनी मामला हुआ होगा, जिससे नीतीश कुमार ने कुर्सी छोड़ दी। निशांत कुमार के सक्रिय...