टेलीग्राम के पीछे पड़ी सरकार
नई दिल्ली। नीट यूजी की परीक्षा के दौरान टेलीग्राम पर पाबंदी लगाने के बाद अब सरकार ने उसके लिए नया फरमान जारी किया है। केंद्र सरकार ने टेलीग्राम को निर्देश दिया है कि वह फिल्मों और ओटीटी कंटेंट के पायरेटेड वर्जन देने वाले चैनल्स और ग्रुप्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दे। ऐसा होता है तो लोगों मुफ्त में फिल्में और ओटीटी के सीरीज नहीं देख पाएंगे। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को कंपनी को नोटिस भेजा। मंत्रालय ने कहा कि टेलीग्राम अगले 15 दिन में पायरेटेड कंटेंट पर लिए एक्शन की रिपोर्ट सौंपे। टेलीग्राम को तीन दिन में...