आतंकवाद खत्म होने पर ही सिंधु पर वार्ता होगी
नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान की ओर से दिए जा रहे बयानों का बहुत तीखे शब्दों में जवाब दिया है। भारत ने कहा है कि सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान को नहीं मिलेगा। भारत की ओर से कहा गया है, जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद नहीं करता है तब तक सिंधु जल संधि को लेकर कोई बातचीत नहीं होगी। भारत ने शुक्रवार को कहा कि सिंधु जल संधि को तब तक रोके रखा जाएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पर आतंकवाद का समर्थन करना बंद नहीं कर देता। भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के आक्रामक रवैये...