Thalapathy Vijay

  • थलपति विजय से क्या पूछताछ कर रही है सीबीआई?

    एक तरफ देश की दो अदालतों ने सीबीआई की जांच और उसकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए तो दूसरी ओर इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि तमिलनाडु के सुपर स्टार थलपति विजय से भगदड़ के मामले में सीबीआई क्या पूछताछ कर रही है, जो खत्म ही नहीं हो रही है। सीबीआई ने विजय को मंगलवार, 10 मार्च को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि उन्होंने 15 दिन का समय मांग लिया। लेकिन एजेंसी उनको फिर से बुला कर पूछताछ करना चाहती है। इस साल जनवरी में भी सीबीआई ने उनसे कई घंटे तक पूछताछ की थी।...

  • थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज पर संकट

    थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर कानूनी विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म के निर्माता केवीएन प्रोडक्शंस ने मद्रास हाईकोर्ट के एक अंतरिम आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।  सुप्रीम कोर्ट थलापति की फिल्म 'जन नायकन' मामले की सुनवाई 15 जनवरी को करेगा। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑग्स्टिन जॉर्ज मसीह की बेंच इस याचिका पर सुनवाई करेगी। यह मामला फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट देने से जुड़ा है। फिल्म को पहले यूए सर्टिफिकेट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कुछ शिकायतों के बाद विवाद खड़ा हो गया। फिल्म के निर्माताओं...