‘द ग्रेट शमसुद्दीन फ़ैमिली’
हर साल सैकड़ों फ़िल्में बनाने वाला हमारा हिंदी फिल्म उद्योग पता नहीं मुस्लिम कथा को उचित शोध और ईमानदारी से क्यों नहीं चित्रित कर पाता है। शुक्र है निर्देशक अनुषा रिज़वी 'द ग्रेट शमसुद्दीन फ़ैमिली' लेकर आ चुकी हैं, जिसकी स्ट्रीमिंग एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो रही है। आज के सिने-सोहबत में अनुषा रिज़वी की नवीनतम फ़िल्म 'द ग्रेट शमसुद्दीन फ़ैमिली' के बहाने एक बेहद दिलचस्प और ज़रूरी मुद्दे पर विमर्श करते हैं। वैसे ये बहुत ही अजीब बात है कि हिंदी फिल्मों में मुस्लिम किरदारों का चित्रण हमेशा से काफ़ी स्टीरिओटीपिकल रहा है। हर साल सैकड़ों फ़िल्में बनाने वाला...