रसोई से निकला लीजेंड: ‘टोनी’
‘टोनी’ आइकोनिक शेफ़ एंथनी बॉर्डेन की ही लिखी किताब ‘किचन कॉन्फिडेंशियल’ के शुरुआती हिस्सों से प्रेरित है, लेकिन यह दस्तावेजी पुनर्निर्माण नहीं है। जॉनसन और उनके सह-लेखकों ने बॉर्डेन के कई अनुभवों को गर्मी के एक ही मौसम में समेट दिया है। कुछ पात्र और घटनाएं वास्तविकता से प्रेरित हैं, लेकिन फ़िल्म ने उन्हें नाटकीय ज़रुरत के मुताबिक बदला है। किसी लीजेंड पर फ़िल्म बनाना आसान नहीं होता। ख़ासकर तब, जब वह सिर्फ़ अपने पेशे में सफल न हो, बल्कि अपने समय का सांस्कृतिक आइकन बन चुका हो। उसके चेहरे, आवाज़, अंदाज़ और विचारों से पूरी दुनिया परिचित हो। ऐसे...