Trinidad

  • मोदी को मिला त्रिनिदाद का सर्वोच्च सम्मान

    पोर्ट ऑफ स्पेन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिन में दुनिया के दो देशों का सर्वोच्च सम्मान मिला है। घाना के बाद त्रिनिदाद एंड टोबैगो ने उनको सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया है। त्रिनिदाद एंड टोबैगो ने पहली बार किसी को यह सम्मान दिया है। राष्ट्रपति क्रिस्टीन कांगालू ने यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान को स्वीकार करते हुए कहा कि यह भारत और त्रिनिदाद के बीच गहरे संबंधों का प्रतीक है। इससे पहले त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने मोदी के वैश्विक नेतृत्व की...

  • त्रिनिदाद के भारतीयों से मिले मोदी

    पोर्ट ऑफ स्पेन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के दूसरे चरण में के त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे। वहां उन्होंने शुक्रवार को तड़के भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर को 'बिहार की बेटी' कहा और उन्हें राम मंदिर का मॉडल और सरयू नदी के जल के साथ साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का जल भी भेंट किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय की यात्रा को साहस की मिसाल बताया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों के लिए कहा, ‘वे गंगा और यमुना को पीछे छोड़ आए, लेकिन अपने दिल में...

  • दूसरे चरण में त्रिनिदाद एंड टोबैगो की यात्रा

    नई दिल्ली। घाना की यात्रा पूरी करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे चरण की यात्रा के लिए त्रिनिदाद एंड टोबैगो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी आठ दिन के बड़ी कूटनीतिक यात्रा पर निकले हैं और इस दौरान वे पांच देशों की यात्रा करेंगे। वे ब्राजील में ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि 25 साल के बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री त्रिनिदाद एंड टोबैगो की यात्रा पर गया है। प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने न्योता दिया था। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में प्रधानमंत्री कमला के साथ...