पोर्ट ऑफ स्पेन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिन में दुनिया के दो देशों का सर्वोच्च सम्मान मिला है। घाना के बाद त्रिनिदाद एंड टोबैगो ने उनको सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया है। त्रिनिदाद एंड टोबैगो ने पहली बार किसी को यह सम्मान दिया है। राष्ट्रपति क्रिस्टीन कांगालू ने यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान को स्वीकार करते हुए कहा कि यह भारत और त्रिनिदाद के बीच गहरे संबंधों का प्रतीक है।
इससे पहले त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने मोदी के वैश्विक नेतृत्व की तारीफ करते हुए यह सम्मान देने की घोषणा की थी। गौरतलब है कि त्रिनिदाद एंड टोबैगो के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों भारतीय मूल के हैं। बहरहाल, प्रधानमंत्री मोदी अब तक 25 अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं। इतने देशों के नागरिक सम्मान किसी को नहीं मिले हैं।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



