Tripura Assembly Election

  • त्रिपुरा चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 51 प्रतिशत से अधिक मतदान

    अगरतला। भारी सुरक्षा के बीच सभी 60 निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे त्रिपुरा विधानसभा चुनाव (Tripura Assembly Election) में गुरुवार को दोपहर 1 बजे तक 51.42 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पूर्वोत्तर के इस चुनावी सीमा से लगे राज्य में हिंसा, हमले और जवाबी हमले की कई घटनाएं हुई हैं। दक्षिण, गोमती, सिपाहीजाला और पश्चिम त्रिपुरा जिलों में सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले में कम से कम 60 विपक्षी दल के कार्यकर्ता घायल हो गए। त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) गिट्टे किरणकुमार दिनकरराव (Gitte Kirankumar Dinkarrao) ने कहा कि प्राधिकरण...

  • त्रिपुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 55 सीटों पर भाजपा की साख का सवाल

    त्रिपुरा | Tripura Election Voting: त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए गुरुवार यानि आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। वोटिंग के लिए सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों के बाहर देखी जा रही है। यहां भाजपा ने 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे है जो उनकी साख का सवाल बने हुए हैं। चुनाव आयोग की ओर से स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कड़ी तैयारियां की गई हैं। हर मतदान केन्द्र के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां 3,337 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा...

  • त्रिपुरा में वोटिंग कल, इन दिग्गजों की किस्मत EVM में होगी लॉक

    त्रिपुरा | Tripura Assembly Election: पिछले कई महीनों से त्रिपुरा चल रही राजनीतिक गरमा-गरमी और नेताओं की भागम भाग गुरूवार को वोटिंग के साथ ही शांत हो जाएगी। त्रिपुरा में 60 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए कल वोट डाले जाएंगे। त्रिपुरा के बड़े और कद्दावर नेता इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनकी किस्मत कल ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगी। शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। सत्ता वापसी के लिए पीएम मोदी तक ने लगाया जोर गौरतलब है कि, त्रिपुरा विधानसभा में जीत के लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार...

  • दो रैलियों व रोड शो से अमित शाह के मिशन त्रिपुरा का आगाज

    नई दिल्ली। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव (Tripura Assembly Election) को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा (BJP) के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) सोमवार को त्रिपुरा दौरे पर हैं। अमित शाह आज त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं एक रोड शो (Road Show) में भी हिस्सा लेंगे। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होना है। अमित शाह त्रिपुरा के खोवाई जिले के खोवाई और दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतिर बाजार में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह अगरतला में एक रोड शो में भी शामिल होंगे। ...